Add To collaction

लेखनी कविता -24-Jul-2024

#विधा:-छंदमुक्त गीत
#दिनांक:-24/7/2024
#शीर्षक- मन का सावन 

कोकिला, पपीहा के मधुर बोल,
बारिश की रिमझिम, हरियाली चहुँओर।
साजन की याद सताये, रह-रहकर,
आया सावन माह देखों झूमकर--2

झूले पड़ गये, डाली-डाली 
बम-बम बोले, हर गली-गली--2
कजरी की धुन,लगे मनभावन--2
बहुत सताता है ये, मन का सावन --2

मादकता में ,अवगाहन धरती,
वर्षा का रस पावन करती--2
मचल रहा, मेरा भी मन-2
बड़ा मनोहर है, ये मन का सावन ---2

रचना मौलिक, स्वरचित और सर्वाधिक सुरक्षित है |

प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
 चेन्नई 

   0
0 Comments